संतान प्राप्ति में आ रही है बाधा? नवरात्रि में मां दुर्गा के इस स्वरूप की जरूर करें पूजा, जानें उपाय

नवरात्रि का चल रही है, इस दिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा होगी। पंचांग के अनुसार, इस बार नवरात्रि में पांचवे दिन की पूजा 19 अक्टूबर को की जाएगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार,मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना से संतान सुख प्राप्त होता है। इस साल नवरात्रि में मां स्कंदमाता की पूजा 19 अक्टूबर को की जाएगी। ऐसे में यह दिन संतान प्राप्ति से संबंधित कामनाओं की पूर्ति के लिए खास माना जा रहा है। आइए संतान प्राप्ति के लिए नवरात्रि के पांचवें दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं।

संतान प्राप्ति के उपाय

नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से निःसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर नवरात्रि के पांचवें दिन माता को 16 श्रृंगार अर्पित करें। इसके साथ ही पति-पत्नी मिलकर देवी के सिद्ध मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मां स्कंदमाता की कृपा से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

नवरात्रि के पांचवे दिन शाम के समय मां स्कन्दमाता के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय की भी पूजा करें। शास्त्रीय मान्यता है कि नवरात्रि में ऐसा करने से संतान प्राप्ति के साथ-साथ धन, समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन 5 कन्या और बटुक (बालक) को निमंत्रित करके उन्हें खीर-पूड़ी खिलाएं। और उन्हें विदा करते वक्त कुछ दक्षिणा जरूर दें। संतान प्राप्ति के लिए यह उपाय बेहद कारगर माना गया है।

नवरात्रि के पांचवे दिन शाम के समय मां स्कन्दमाता के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और दुर्गा स्तुति का पाठ करें। साथ ही नीचे दिए गए मत्र का कम से कम पांच माला जाप करें-

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रित करद्वया।

शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी ।।

  • ये भी पढ़े..

    बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *