भागलपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जगदीशपुर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। स्थानीय लोकनाथ उच्च विद्यालय परिसर में हृदय रोग से संबंधित नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
इस शिविर में के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीण मरीजों की गहन जांच कर उन्हें हृदय संबंधी समस्याओं को लेकर आवश्यक परामर्श दिया।
शिविर में भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों और उनकी टीम का स्वागत करते हुए कहा कि कोलकाता जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल के विशेषज्ञों का ग्रामीण क्षेत्र में आकर सेवा देना बेहद सराहनीय है। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर बीमारी की पहचान और बेहतर इलाज की जानकारी मिल सकेगी।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में कुल 100 मरीजों की जांच की गई, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। मरीजों की ईसीजी, ईको, पीएफटी समेत अन्य आवश्यक चिकित्सीय जांच की गई। जांच के बाद सभी मरीजों को उनकी रिपोर्ट सौंपी गई और संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।
शिविर के दौरान सुमित कुमार पंजियारा, अनारसी तांती, रणवीर सिंह, प्रमोद शाह, वाल्मीकि शर्मा, राजेश कुमार, संतोष शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए आयोजकों और चिकित्सकों का आभार जताया।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित यह हृदय जांच शिविर न सिर्फ मरीजों के लिए राहत लेकर आया, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अहम साबित हुआ।


