विशेष कार्य बल (SOG) की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

पटना: बिहार पुलिस की विशेष कार्य बल (SOG) की टीम STAW-5A ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जो बिहार के पटना समेत झारखंड और पश्चिम बंगाल में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक इनोवा कार भी बरामद की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाईपास थाना कांड संख्या 606/25 (धारा 310(2) BNS) के तहत सूचना संकलन के दौरान SOG-5A को तकनीकी और मानवीय सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी में सामने आया था कि श्रीकृष्णापुरी थाना कांड संख्या 143/25 और रामकृष्णा नगर थाना कांड संख्या 748/25 सहित कई मामलों में शाहगंज–सुल्तानगंज गिरोह सक्रिय है।

सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन सेल और के सहयोग से गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार साह, मो. आफताब उर्फ बंटी, मोहम्मद इरफान उर्फ बॉबी और राजू कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे सुनसान और बंद घरों की रेकी कर ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और वारदात के बाद तुरंत राज्य बदल लेते थे, जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए द्वारा जमशेदपुर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

वरीय अधिकारियों ने इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त नीति का परिणाम बताया है। पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय समन्वय के जरिए ऐसे गिरोहों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम लोगों के घरों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    बेगूसराय में ‘बैल’ का तांडव! सीएम नीतीश के हेलीपैड पर सांड की ‘VIP एंट्री’; जान बचाकर फायर ब्रिगेड पर चढ़े पुलिसवाले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading