नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, नौकरी–रोजगार से जुड़े बड़े फैसलों की संभावना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में नौकरी और रोजगार से जुड़े अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

16 दिसंबर को होगी कैबिनेट बैठक

सरकार ने मंगलवार, 16 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक निर्धारित की है। यह बैठक मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। बैठक में सरकार के सभी मंत्री और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

नई सरकार के गठन के बाद यह तीसरी कैबिनेट बैठक होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक के जरिए कई बड़े और जनहित से जुड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगाएगी।

पिछली बैठक में लिए गए थे कई अहम फैसले

इससे पहले 9 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने कुल 19 एजेंडों को मंजूरी दी थी। उस बैठक में 45 मौजूदा विभागों के अलावा तीन नए विभागों के गठन को भी स्वीकृति दी गई थी।

कैबिनेट ने युवाओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा को मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग, और राज्य में हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए सिविल विमानन विभाग के गठन को मंजूरी दी थी।

DA बढ़ोतरी पर भी लगी थी मुहर

पिछली कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ा फैसला लिया गया था। सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी थी।
1 जुलाई 2025 से प्रभावी इस फैसले के तहत, षष्ठम केंद्रीय वेतनमान के अंतर्गत वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का DA 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दिया गया था।

आज की बैठक पर टिकी निगाहें

अब सभी की नजरें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बैठक में रोजगार, नियुक्ति प्रक्रिया और अन्य विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है।


 

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading