प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने की मुलाकात, सनातन संस्कृति से जुड़े प्रतीक किए भेंट

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट बेहद आत्मीय, सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायी रही। चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह प्राप्त हुआ है।

मुलाकात के दौरान चौबे ने प्रधानमंत्री को भगवान राम की वह पावन प्रतिमा भेंट की, जिसका पूजन पटना के गांधी मैदान में आयोजित भगवान परशुराम जन्म महोत्सव – सनातन महाकुंभ (6 जुलाई 2025) के दौरान किया गया था।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को—

  • अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग,
  • मिथिला की विख्यात मधुबनी पेंटिंग,
  • तथा दोनों की कलात्मक सुंदरता से निर्मित मिश्रित अंग वस्त्र
    भी ससम्मान समर्पित किए।

चौबे ने अपनी लिखी पुस्तकों — “सनातन संग भारत, सनातन संवाद” और “केदारनाथ की त्रासदी (त्रिनेत्र)” — की प्रतियां भी प्रधानमंत्री को भेंट कीं।

चौबे ने इस मुलाकात को राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और प्रेरणा का अद्भुत संगम बताया। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है और यह भेंट उनके लिए अत्यंत प्रेरक रही।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    वैशाली के दो होनहारों ने रचा इतिहास: किसान की बेटी और बेटे बने राजस्व अधिकारी, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

    Share Add as a preferred…