मिथिलांचल के प्रसिद्ध कथा वाचक श्रवण दास पर नाबालिग छात्रा का संगीन आरोप, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का दावा; वीडियो जारी कर महाराज ने कहा—झूठी साजिश

मिथिलांचल के जाने-माने कथा वाचक श्रवण दास जी महाराज गंभीर विवादों में घिर गए हैं। बिरौल थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी ने उन पर शादी का वादा कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आते ही धार्मिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। वहीं कथा वाचक ने एक लंबा वीडियो जारी कर इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है और इसे दो साल से चल रही ‘बदनाम करने की साजिश’ करार दिया है।

पीड़िता का आरोप: “पहले झांसा, फिर गुप्त शादी… अब 25 लाख देकर चुप कराने का दबाव”

पीड़िता के अनुसार, 2023 में उसकी पहचान श्रवण दास से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर 12 मार्च 2024 को कथावाचक ने कथित रूप से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए
आरोप है कि 29 नवंबर 2024 की रात दोनों के बीच गुप्त तरीके से विवाह भी हुआ। लड़की का कहना है कि महाराज ने उससे कहा था—

“जब तुम 18 साल की हो जाओगी तब बड़े धूमधाम से सार्वजनिक शादी करूंगा।”

पीड़िता ने बताया कि अब इस पूरे मामले को शांत कराने के लिए 25 लाख रुपये देने की बात कही जा रही है, लेकिन वह समझौता नहीं करना चाहती। उसका कहना है—

“हिन्दू धर्म में एक ही विवाह होता है। मैंने उनके साथ शादी की है, इसलिए मैं उनके साथ ही रहना चाहती हूँ। लेकिन अब दबाव बनाकर मामला दबाने की कोशिश की जा रही है।”

किशोरी ने कथित चैट, फोटो और वीडियो भी मीडिया को दिखाए।

थाने पहुँची लेकिन शिकायत नहीं दी, बाहर निकलते वक्त मीडिया से बोली—“अब डर नहीं लग रहा है”

पीड़िता अपनी मां के साथ लहेरियासराय महिला थाना पहुँची। उसने पत्रकारों को बताया कि शिकायत आवेदन तैयार किया जा रहा है, लेकिन कुछ देर बाद दोनों बिना आवेदन दिए ही वहाँ से निकल गईं।

थाने के बाहर मीडिया से बातचीत में किशोरी ने कहा—

“अब मुझे डर नहीं लगता। सबको सच बताऊंगी। पैसे लेकर समझौता नहीं करूंगी।”

कथा वाचक श्रवण दास का जवाब: “यह सब साजिश, ब्लैकमेलिंग… मेरी कहानी तोड़-मरोड़कर फैलाई जा रही है”

आरोप लगते ही श्रवण दास ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से 11 मिनट 52 सेकंड लंबा वीडियो जारी किया। वीडियो में वे भावुक नज़र आए।

उनका दावा है—

  • “दो साल से एक मां-बेटी मुझे बदनाम करने में लगी हैं।”
  • “जहाँ कथा करने जाता हूँ, वहीँ ये लोग पहुँचकर गलत बातें फैलाती हैं।”
  • “फोटो और वीडियो एडिट किए हुए हैं। मुझसे पैसों की जबरन डिमांड हो रही है।”

उन्होंने यह भी कहा—

“मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूँ, लेकिन आत्महत्या नहीं करूंगा। अगर तीन दिनों में समाधान नहीं निकला तो मजबूरन कड़ा कदम उठाना पड़ सकता है।”

यह बयान सामने आते ही मामला और जटिल हो गया है।

आरोप बनाम बचाव: दोनों पक्षों की बातें अलग-अलग दिशा में, पुलिस कार्रवाई शिकायत पर निर्भर

अब तक पीड़िता ने महिला थाना में लिखित तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है—

“लड़की और उसके परिवार से बातचीत हुई है। जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी, कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

चूंकि मामला नाबालिग लड़की, शादी का झांसा, कथित गुप्त विवाह और यौन शोषण जैसे गंभीर बिंदुओं से जुड़ा है, इसलिए मामला अत्यंत संवेदनशील बन चुका है।

विवाद लगातार बढ़ रहा है

एक ओर किशोरी दावा कर रही है कि कथावाचक ने उसे धोखा दिया, वहीं श्रवण दास कह रहे हैं कि यह पूरी तरह योजनाबद्ध ब्लैकमेलिंग है।
सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से फैल रहा है और दोनों पक्षों के समर्थक अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading