आज सात जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान, जानें पटना सहित बाकी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना: प्रदेश से मानसून की विदाई की स्थितियां बन रही हैं। अगले दो से तीन दिन के दौरान बिहार-झारखंड के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। वहीं, पछुआ के प्रवाह से मौसम में बदलाव की आहट मिलने लगी है।

मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर मध्य तक सुबह और शाम आंशिक सिहरन की स्थिति बनने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को सात जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

इसके अलावा, पटना समेत शेष भागों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने के साथ दोपहर बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, सहरसा, मधुबनी, शिवहर में हल्की वर्षा दर्ज की गई जबकि, शेष भाग शुष्क बना रहा।

किशनगंज (बहादुरगंज) में 48.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, सुपौल के बीरपुर में 30.0 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 12.8 मिमी, पूर्णिया में 7.4 मिमी, शिवहर में 2.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, सीमांचल और दक्षिण बिहार में तेज बारिश का अलर्ट; पटना में आंधी-वज्रपात की चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *