भागलपुर में बाल विवाह के खिलाफ शपथ, डीएम ने दिलाई प्रतिबद्धता—“हर बच्ची की शिक्षा और सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी”

भागलपुर। टाउन हॉल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों, कलाकारों और उपस्थित दर्शकों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलवाई। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

डीएम ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और कानून का उल्लंघन भी, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार और उनके भविष्य को गहराई से प्रभावित करता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाल विवाह बच्चों के सपनों को समय से पहले कुचल देता है और समाज की प्रगति में बाधा पैदा करता है।


डीएम ने दिलाई यह शपथ

कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों को ज़ोर देकर यह संकल्प दिलाया गया—

  • मैं बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूंगा।
  • मैं सुनिश्चित करूंगा कि मेरे परिवार, पड़ोस और समुदाय में किसी बालिका का विवाह न हो।
  • मैं बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना तुरंत पंचायत और प्रशासन को दूंगा।
  • मैं बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करूंगा और बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाऊंगा।

डीएम ने कहा कि जागरूक समाज ही मजबूत समाज बनाता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे प्रशासन के साथ मिलकर बाल विवाह रोकथाम अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें और हर बच्ची को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त भविष्य देने में भागीदार बनें।


 

  • Related Posts

    सीतामढ़ी पुलिस महकमे में ‘भूकंप’! थानाध्यक्ष पर 7 साल तक यौन शोषण का आरोप; सहरसा की छात्रा ने ‘इंसाफ’ के लिए खोला मोर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading