नीतीश कैबिनेट का पूरा विश्लेषण: कितने परिवारवादी, महिलाएं, मुस्लिम, दागी मंत्री — पूरी लिस्ट और आंकड़े

पटना / डेस्क रिपोर्ट। बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस कैबिनेट में बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, एलजेपी (रामविलास) के 2 और RLN व HAM के एक-एक मंत्री शामिल किए गए हैं। नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की बनावट को लेकर कई सवाल उठे — परिवारवादी कितने, मुस्लिम प्रतिनिधित्व कितना, महिला मंत्री कितनी, कौन दागी और कौन बेदाग?
हम आपके लिए सभी आंकड़ों का पूरा और विश्वसनीय लेखा-जोखा लेकर आए हैं।

🔹 BJP कोटे से मंत्री

सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल।

🔹 JDU कोटे से मंत्री

मोहम्मद जमा खान, लेसी सिंह, मदन सहनी, विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी और सुनील कुमार।

🔹 LJP (R) से

संजय कुमार सिंह, संजय कुमार

🔹 RLM से

दीपक प्रकाश

🔹 HAM से

संतोष सुमन

कैबिनेट में परिवारवादी मंत्री कितने?

कुल 9 मंत्री ऐसे हैं जिनका सीधा संबंध राजनीतिक परिवार से है:

मंत्री का नामराजनीतिक रिश्तेदारी
सम्राट चौधरीशकुनी चौधरी के बेटे
श्रेयसी सिंहमंत्री रहे दिग्विजय सिंह की बेटी
अशोक चौधरीमहावीर चौधरी के बेटे
विजय चौधरीजगदीश प्रसाद कांग्रेस नेता के पुत्र
लेसी सिंहदिवंगत भूटन सिंह की पत्नी
नितिन नवीननवीन सिन्हा के पुत्र
संतोष सुमनजीतन राम मांझी के बेटे
रमा निषादअजय निषाद की पत्नी, जयनारायण निषाद की बहू
दीपक प्रकाशउपेंद्र कुशवाहा के बेटे

महिला और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व

श्रेणीसंख्या
महिला मंत्री3 (श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह, रमा निषाद)
मुस्लिम मंत्री1 (जमा खान)

संपत्ति के आधार पर सबसे अमीर

रमा निषाद — करीब 31 करोड़ की संपत्ति, सबसे संपन्न मंत्री।

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर

सबसे अधिक शिक्षितपीएचडी धारक
अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल, संतोष सुमन✔️
सबसे कम पढ़े-लिखेयोग्यता
नारायण प्रसाद10वीं पास

सबसे कम उम्र और कैबिनेट की औसत उम्र

श्रेणीजानकारी
सबसे युवा मंत्रीश्रेयसी सिंह — 34 वर्ष
कैबिनेट की औसत आयु56 वर्ष

कितने दागी और कितने बेदाग?

श्रेणीसंख्या
बेदाग मंत्री14
जिन पर केस दर्ज12

सबसे अधिक केस — नितिन नवीन पर 5 आपराधिक मामले दर्ज।

जातिगत प्रतिनिधित्व (कुल 26 मंत्री)

वर्गसंख्या
सवर्ण8
OBC8
EBC5
दलित5
मुस्लिम1

सब कैस्ट कैटेगरी में प्रतिनिधित्व:

  • राजपूत – 4
  • भूमिहार – 2
  • ब्राह्मण – 1
  • कायस्थ – 1
  • यादव – 2
  • कुशवाहा – 2
  • कुर्मी – 2
  • वैश्य – 2
  • अनुसूचित जाति – 5 (पासी, रविदास, मुसहर, 2 पासवान)
  • EBC – 5 (कहार, मल्लाह, निषाद, तेली, धानुक)

MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण

बिहार में मुस्लिम आबादी — 17%
यादव आबादी — 14%

✖ मुस्लिम – केवल 1
✖ यादव – केवल 2

  • ये भी पढ़े..

    सारण की बेटी दीक्षा बनी गांव की पहली महिला डॉक्टर, MBBS की डिग्री हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी मामले में नया मोड़, न्याय की मांग करने वाले सिपाही आशीष तिवारी सस्पेंड

    Share Add as a preferred…