भागलपुर में बने 14 सखी मतदान केंद्र, पूरे मतदान स्टाफ में केवल महिलाएं रहेंगी तैनात

भागलपुर, 10 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसी क्रम में जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 14 सखी मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं—जहां मतदान कर्मी, दंडाधिकारी, सुरक्षा बल और सभी सहायक कर्मी केवल महिलाएं होंगी।

प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को चुनावी प्रक्रिया में नेतृत्व की भूमिका देना और महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना है।

भागलपुर जिले के सभी 14 सखी मतदान केंद्रों की सूची

152 — बिहपुर

  1. 144 — प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, दक्षिण भाग
  2. 254 — मध्य विद्यालय अम्भो, उत्तर भाग

153 — गोपालपुर

  1. 57 — लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय, नवगछिया (पश्चिम भाग), कमरा नं. 01
  2. 98 — मध्य विद्यालय तेतरी (पूरब भाग), कमरा नं. 01

154 — पीरपैंती (अ.जा.)

  1. 261 — लक्ष्मीनारायण उच्च विद्यालय मलिकपुर (दक्षिण भाग), कमरा नं. 01

155 — कहलगाँव

  1. 13 — मध्य विद्यालय, विशनपुर जिच्छो (पश्चिमी भाग)
  2. 196 — गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगाँव (पूरब भाग), कमरा नं. 01

156 — भागलपुर

  1. 46 — दुर्गाचरण उच्च विद्यालय, मशाकचक (पूर्वी भाग)
  2. 95 — नगर निगम कार्यालय, कोर्ट कंपाउंड, पश्चिम भाग
  3. 97 — नवयुग विद्यालय, आदमपुर (दक्षिण भाग)

157 — सुलतानगंज

  1. 57 — आदर्श मध्य विद्यालय, सुलतानगंज (पूरब भाग)
  2. 119 — कन्या मध्य विद्यालय, तिलकपुर (पश्चिम भाग)

158 — नाथनगर

  1. 67 — मध्य विद्यालय, नूरपुर (उत्तर भाग), कमरा नं. 01
  2. 349 — कन्या मध्य विद्यालय, ग्रामीण क्षेत्र, सबौर, कमरा नं. 01

जिला प्रशासन का कहना है कि सखी मतदान केंद्र महिलाओं के लिए सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायी वातावरण प्रस्तुत करते हैं।
यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मां को प्रताड़ित करने का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने मासूम की कर दी हत्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading