भागलपुर में राहुल गांधी का प्रहार, बोले बिहार के लोग अब वोट चोरी नहीं होने देंगे

भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा, कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा और सुल्तानगंज से ललन कुमार के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।राहुल गांधी ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग यूपी में रहते हैं और हरियाणा में जाकर वोट करते हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने हरियाणा में वोट चोरी किया अब बिहार में महागठबंधन के लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है लेकिन इस बार बिहार की जनता वोट चोरी नहीं होने देगी।

IMG 20251108 WA0043

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के किसानों और आम लोगों का लोन माफ नहीं होता लेकिन एनडीए सरकार में उद्योगपतियों का लोन माफ किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने बिहार को हिंदुस्तान का मजदूर बना दिया है।
मीडिया पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा, जो पैसा देता है उसी का चेहरा टीवी पर दिखाया जाता है।

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading