लोकसंगीत गा कर गोपालपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने चलाया जागरूकता अभियान

भागलपुर, 08 नवम्बर 2025, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के साथ-साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी को लेकर 153- गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत आशा कार्यकर्ताओं ने लोक संगीत गा कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों से 11 नवम्बर को निश्चित रूप से मतदान करने की अपील की। इसके अलावा घर-घर भ्रमण करते हुए लोगों से संपर्क स्थापित किया एवं उन्हें मतदान करने की अपील की। आशा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संपर्क करते हुए मतदान की तिथि, मतदान केंद्र तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि चुनाव पाँच वर्षों में एक बार आता है, इसलिए योग्य जनप्रतिनिधि चुनने का यह अवसर किसी भी हाल में नहीं चूकना चाहिए। आपकी एक वोट बिहार की दिशा और दशा बदल सकता है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया गया है।

  • Related Posts

    ​भागलपुर में मैट्रिक परीक्षा: जूता-मोजा पहनकर आने पर ‘नो एंट्री’; 17 फरवरी से 61 केंद्रों पर होगी परीक्षा, DM ने जारी की सख्त गाइडलाइन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading