नाथनगर में बदल रहा जनमानस, अली अशरफ से नाराज़ वोटर अब मिथुन यादव पर लगा रहे उम्मीदें

भागलपुर नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में इस बार चुनावी माहौल बदलता नजर आ रहा है। स्थानीय वोटरों के बीच वर्तमान विधायक अली अशरफ सिद्दीकी के काम को लेकर नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास कार्य ठप रहे, जिससे जनता में असंतोष बढ़ा है।

ऐसे माहौल में लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी मिथुन यादव पर लोगों का भरोसा बढ़ता दिख रहा है। युवा नेतृत्व और विकास की नई सोच को लेकर मिथुन यादव जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं।
इसी कड़ी में मिथुन यादव ने आज जगदीशपुर, बिहारीपुर, पुरानीसराय, भुहालपुर, नयानगर, मुरारपुर और फतेहपुर समेत विधानसभा के कई क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर अपनी योजनाओं और विकास के विज़न को साझा किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार नाथनगर की जनता बदलाव के मूड में है और “परिवर्तन जरूरी है” का नारा धीरे-धीरे जनभावना बनता जा रहा है

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…