मोकामा और भोजपुर की सात सीटों पर कल मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम | पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मोकामा सीट और भोजपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां, पीठासीन अधिकारी और सुरक्षाबलों की टुकड़ियां EVM के साथ अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गईं।

भोजपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी

भोजपुर जिले के आरा, बड़हरा, संदेश सहित सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है।
डिस्पैच सेंटर महाराजा कॉलेज से पोलिंग टीमें रवाना हुईं। सभी मतदान कर्मी EVM और अन्य चुनावी सामग्रियों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

डीएम और एसपी ने दिया सख्त संदेश

भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा, सभी अधिकारी सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

मोकामा में चुनाव आयोग अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मोकामा विधानसभा, जो बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में गिनी जाती है, पर विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। हाल ही में जसुपा समर्थक की हत्या की घटना के बाद यह सीट और भी संवेदनशील मानी जा रही है।

इस सीट के 342 मतदान केंद्रों पर 2,90,513 मतदाता वोट डालेंगे।

अनंत सिंह बनाम वीणा देवी — दिलचस्प मुकाबला

मोकामा में जेडीयू के बाहुबली अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी व राजद प्रत्याशी वीणा देवी के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। दो बाहुबलियों की मौजूदगी से यह सीट पूरे प्रदेश में चर्चा में है।

अर्धसैनिक बलों की तैनाती, घुड़सवार दस्ता भी मौजूद

शांतिपूर्ण मतदान के लिए:

  • CRPF
  • CISF
  • BSF
  • IRB
  • बिहार पुलिस

के जवानों को तैनात किया गया है। मोकामा में घुड़सवार दस्ता भी लगाया गया है।

लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और प्रशासन मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील कर रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…