नवादा में बोले अखिलेश यादव: सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी देगी, बीजेपी पर जमकर बरसे

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच नवादा में महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख और पूर्व यूपी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। नवादा के आईटीआई मैदान में आयोजित इस सभा में उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही देश को सम्मान दिला सकती है और जनहित का काम कर सकती है।

“हमारी पीड़ा और लक्ष्य एक है” – अखिलेश यादव

सभा में मौजूद चौहान समाज और समर्थकों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा—

> “हमारी पीड़ा एक जैसी है और हमारा लक्ष्य भी एक है। समाजवादी पार्टी ही हमें सम्मान दे सकती है। आपका जोश और लगाव देख कर पूरा भरोसा है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।”

उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव महागठबंधन लाएगा।

बीजेपी पर जमकर हमला, महागठबंधन को वोट देने की अपील

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि—

> “बीजेपी सरकार में अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा, युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करने वाली बीजेपी खुद यूपी में सारे चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराती?”

उन्होंने कहा कि जनता अब बीजेपी के झूठ और धोखे को पहचान चुकी है और इस चुनाव में जनता हिसाब देगी।

PDA की ताकत से NDA बाहर होगा – अखिलेश यादव

SP प्रमुख ने कहा कि बीजेपी समाज को बांटने और षड्यंत्र की राजनीति करती है, लेकिन अब जनता जाग चुकी है। उन्होंने कहा

> “पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की ताकत से NDA सरकार को बाहर किया जाएगा। महागठबंधन ही जनता के भरोसे पर खड़ा उतर सकता है।”

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…