शिवराज सिंह का दीघा में भव्य रोड शो, बोले – महागठबंधन वाले झूठों के सरदार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन पटना में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही। इसी क्रम में मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में भव्य रोड शो किया और एनडीए प्रत्याशी संजीव चौरसिया के समर्थन में जनता से वोट की अपील की।

रोड शो से पहले शिवराज सिंह चौहान आशियाना फेस वन, मौर्य पथ पर आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए। उन्होंने बाइक रैली में भी भाग लिया, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

“महागठबंधन झूठों के सरदार” — शिवराज सिंह

सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,

> “राजद ने 15 सालों में बिहार को क्या दिया? आज जब हार सामने दिख रही है तो झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। ये झूठों के सरदार हैं, भस्मासुर हैं। कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं।”

उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये “दो बेईमान बबुआ” जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता निर्णय ले चुकी है और भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

“राहुल गांधी बिहार में सिर्फ मछलियां पकड़ने आते हैं”

शिवराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा,

> “राहुल गांधी जब भी बिहार आते हैं तो कभी मछलियां पकड़ते हैं, कभी जलेबी तलते हैं। यह महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन है। इनके आधे लोग जेल में हैं और आधे बेल पर।”

तेजस्वी द्वारा महिलाओं के खाते में रुपये देने के वादे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वास्तविक रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला कल्याण के महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, इसलिए जनता को भाजपा पर भरोसा है।

> “1 करोड़ 21 लाख बहनों के खातों में 10 हजार रुपये मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत डाले जा चुके हैं। भरोसा काम पर होता है, वादों पर नहीं।”

“पहले भय था, अब भरोसा है”

शिवराज सिंह ने कहा कि पहले बिहार में लालू राज के समय भय का माहौल था, लेकिन अब भरोसा है।

> “पहले जंगलराज था, आज सुशासन है। पहले क्राइम स्टेट के नाम से बिहार पहचाना जाता था, आज विकास और इनोवेशन की बात हो रही है। जो जंगलराज था, उसे जनता फिर कभी नहीं लाएगी।”

उन्होंने कहा कि विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर एनडीए चुनाव जीत रहा है और इस बार रिकॉर्ड जीत होने वाली है।

सभा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading