भागलपुर में पीएम मोदी का आगमन 6 नवंबर को, शहर में उत्साह; अर्जित शाश्वत ने शुरू की आशीर्वाद यात्रा

भागलपुर, 04 नवंबर 2025।बिहार चुनावी माहौल के बीच भागलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साह चरम पर है। पीएम मोदी 6 नवंबर को भागलपुर के दानवीर कर्ण एवं रश्मि कर हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। पूरे शहर में तैयारियां जोरों पर हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


अर्जित शाश्वत चौबे ने किया जनसंपर्क, लोगों को दिया न्योता

प्रधानमंत्री के स्वागत और सभा में अधिकतम भीड़ जुटाने को लेकर आज भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. अर्जित शाश्वत चौबे ने चंपानगर मंडल के वार्ड संख्या 3 और 4 में आशीर्वाद यात्रा एवं आमंत्रण पत्र वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और पीएम मोदी की सभा में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे को अपार बहुमत से विजय दिलाएं ताकि भागलपुर के विकास की गति और तेज हो सके।


मोदी सरकार से बिहार को उम्मीद — शाश्वत

अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा—

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम छू रहा है। बिहार के लिए भाजपा की मजबूत उपस्थिति ही समग्र विकास की गारंटी है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि भागलपुर की जनता प्रधानमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाएगी।


शहर में मोदी-मोदी की गूंज

पीएम मोदी की रैली को लेकर शहरभर में पोस्टर, बैनर और स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में सनसनी: युवक की हत्या के बाद उसके ही मोबाइल से आया WhatsApp मैसेज, फिर चंवर से मिला खून से लथपथ शव

    Share Add as a preferred…

    MLC टिकट पर बढ़ी सियासी गर्मी: उपेंद्र कुशवाहा ने दिलाई पुराने वादे की याद, बोले- “जिसने वादा किया था, उसी से पूछिए”

    Share Add as a preferred…