दुर्गापूजा पर इस बार 112 जगहों पर प्रतिमा स्थापना,मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं मूर्तिकार

 

दुर्गापूजा पर इस बार 112 जगहों पर प्रतिमा स्थापित होगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोगों को जहां इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार है, वहीं मूर्ति कलाकार दुर्गा प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मुम्बई के रहने वाले मूर्तिकार रंजीत पंडित का कहना है कि मुंदीचक गढ़या, मोहद्दीनगर, रेलवे कॉलोनी, लाजपथ पार्क, स्टेशन चौक, इशाकचक सहित झारखंड से मिले आर्ड की प्रतिमा बनायी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुंदीचक गढ़या की प्रतिमा इस साल रौद्ररूप में रहेगी। जबकि अन्य जगहों की प्रतिमा को शांत रूप दिया जा रहा है। मुंदीचक गढ़या की प्रतिमा लगभग 11 फीट ऊंची होगी।

 

वहीं दुर्गापूजा महासमिति के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि परबत्ती की प्रतिमा 14 फीट ऊंची होगी, जो शहर में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से दुर्गापूजा की शुरुआत होगी। विसर्जन 25 अक्टूबर को होगा। दिन के 3 बजे से प्रतिमा स्टेशन चौक पर कतार में लगना शुरू हो जाएगा। कतार में सबसे पहली प्रतिमा परबत्ती की होगी। जबकि अंतिम प्रतिमा लहेरी टोला की होगी। कतार में 46 प्रतिमा लगेगी। उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर शहर के सभी दुर्गास्थान व स्थानीय दुर्गा पूजा समिति से संपर्क किया जा रहा । बैठक भी हो रही है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *