जदयू विधायक गोपाल मंडल का रिवाल्वर के साथ वायरल वीडियो की जांच शुरू

 

भागलपुर गोपालपुर के जदयू विधायक गोपालमंडल का रिवाल्वर के साथ वायरल वीडियो मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। इसमें पुलिस विधायक से अस्पताल में इस तरह खुलेआम रिवाल्वर लेकर जाने के बारे में सवाल-जवाब करेगी। बता दें कि बीते दिनों विधायक गोपाल मंडल अपने बॉडीगार्ड के साथ मायांगज अस्पताल पहुंचे थे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विधायक हाथ में रिवाल्वर लेकर अस्पताल परिसर में घूम रहे हैं। भास्कर इस तरह के वायरल किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो एसएसपी आनंद कुमार ने बरारी पुलिस को इसकी जांच का निर्देश दिया है। एसएसपी ने बताया कि सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। इस मामले विधायक से पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *