
भागलपुर, 31 अक्टूबर।भागलपुर के विधायक सह महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने आज अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
उन्होंने वार्ड संख्या 46 के काली मंदिर गुड़हट्टा चौक, पानी टंकी सिकंदरपुर, लोको कॉलोनी, पटेल नगर, दालमिल कॉलोनी, गैस गोदाम, नयाचक, बुद्ध विहार कॉलोनी, विद्यापुरम कॉलोनी,
वार्ड संख्या 01 के झोपड़पट्टी, हरिजन टोला, बुद्धचक, लालूचक, सीएमएस परिसर,
तथा वार्ड संख्या 09 के मोहनपुर, नीलकोठी, बिंदटोली, धानुक टोला, कुम्हरसरी जैसे क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की।
अजीत शर्मा ने मतदाताओं से अपील की कि वे 11 नवम्बर को ‘हाथ’ छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि भागलपुर के निरंतर विकास के साथ-साथ राज्य से बेरोजगारी समाप्त करने और महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए महागठबंधन की मजबूत सरकार बनाई जा सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि भागलपुर को रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया आयाम दिया जाए।
इस मौके पर रामचरित्र मंडल, रमण यादव, बंटी कुमार दास, प्रदीप दास, नीरज झा, नीरज मोदी, मनोज कुमार, अजय मंडल, नीरज मंडल, श्याम मंडल, सौरभ कुमार, सुनील मंडल, विजय मंडल, संजीव दास, त्रिलोकी मंडल, वासुकीनंद मंडल, ओमप्रकाश भारती, शंभू रजक, जवाहर मंडल, पिंटू मंडल, मिथलेश रजक, निरंजन यादव, शंभू यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।


