मोकामा : सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के काफिले पर पत्थरबाजी!

पटना: मोकामा में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। गुरुवार को तार तर गांव में हुई हत्या की इस वारदात के बाद शुक्रवार को हिंसा भड़क उठी। पंडराक क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने गई सूरजभान सिंह की पत्नी और पूर्व सांसद वीणा देवी के काफिले पर पथराव किया गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वीणा देवी अपने समर्थकों के साथ पंडराक इलाके में प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक उनके काफिले पर हमला कर दिया। पथरबाजी के दौरान वाहनों के शीशे टूट गए और एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पंडराक व आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है।

मोकामा में पिछले कुछ दिनों से चुनावी हिंसा की घटनाओं ने माहौल को गरमा दिया है। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से यहां का राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

  • Related Posts

    समस्तीपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोश में सड़क जाम और आगजन

    समस्तीपुर, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading
    मधुबनी में सनसनी: फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

    मधुबनी, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading