‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ : इंडिया गठबंधन ने जारी किया संकल्प पत्र, 25 बिंदुओं पर नया बिहार बनाने का वादा

पटना, 29 अक्टूबर।इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया। नेता प्रतिपक्ष और गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरा तेजस्वी प्रसाद यादव ने घटक दलों के शीर्ष नेताओं के साथ इसे सार्वजनिक किया। घोषणा पत्र का नाम ‘बिहार का तेजस्वी प्रण – न्यायपूर्ण नए बिहार के लिए संकल्प पत्र 2025’ रखा गया है।

गठबंधन ने इसमें 25 प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया है। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कहा, “इंडिया गठबंधन का यह संकल्प पत्र दलों और दिलों का प्रण है। हर घोषणा दिल से लिया हुआ वादा है, जिसे पूरा करने के लिए हम प्राण झोंक देंगे। हमें सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि नया बिहार बनाना है।”

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को पीछे धकेला है। “हमने जनता के समक्ष अपना विजन और ब्लूप्रिंट रख दिया है। जो भी कहा है, उसे पूरा करेंगे। नियोजित शिक्षकों की सेवा स्थायी करने और 10 लाख रोजगार देने की बात हमने पहले कही थी, तब मजाक उड़ाया गया। लेकिन हमने वादा निभाया। इस बार भी जो कहा है, उसे पूरा करेंगे,” तेजस्वी ने कहा।

घोषणा पत्र में आर्थिक संसाधनों के प्रबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “हम टूटे-फूटे वादे नहीं करते। एनडीए बताए कि उनके घोषणाओं के लिए पैसा कहां से आएगा। हम जल्द ही विस्तार से बताएंगे कि हमारे संकल्पों को पूरा करने के लिए वित्तीय प्रबंधन कैसे होगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर राज्य में पांच नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।

कांग्रेस और भाकपा-माले नेताओं की प्रतिक्रिया
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, “महागठबंधन ने ‘प्रण’ पहले जारी कर यह दिखा दिया कि बिहार को लेकर कौन गंभीर है। बीते बीस वर्षों में राज्य पीछे चला गया है, इसे आगे बढ़ाने की रूपरेखा इस घोषणा पत्र में है।”

भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा, “2020 से लोग सरकार बदलने का इंतजार कर रहे हैं। यह संकल्प पत्र उसी आकांक्षा को दिशा देने वाला दस्तावेज है। इसमें संघर्ष के मुद्दे और जनता की मांगों का प्रतिबिंब है। सरकार बनते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।”


 

  • ये भी पढ़े..

    विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अराजकता पर ABVP का अनोखा प्रदर्शन, कुलपति को चूड़ी भेंट कर जताया विरोध

    Share Add as a preferred…

    बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक: AI पॉलिसी से शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर तक 47 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

    Share Add as a preferred…