जदयू नेता संजय झा बोले — महागठबंधन का घोषणापत्र झांसा, वादे खोखले और हवा-हवाई

पटना, 29 अक्टूबर।जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने महागठबंधन के घोषणापत्र को झूठ और भ्रम फैलाने वाला बताया है। मंगलवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जारी पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह घोषणापत्र नहीं, बल्कि “खोखले वादों और हवा-हवाई घोषणाओं का ढकोसला पत्र” है।

संजय झा ने लिखा, “न कोई विजन है, न कोई ठोस रोडमैप। सिर्फ मतदाताओं को बरगलाने की कोशिश की गई है। बिहार की जागरूक जनता ऐसे झूठे वादों के झांसे में नहीं आने वाली।”

उन्होंने महागठबंधन सरकार के पुराने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि “जब उनकी सरकार थी, तब सरकारी कर्मचारियों को छह-छह महीने तक वेतन नहीं मिलता था।”

जदयू नेता ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि “पहले दिल्ली वाले युवराज ने संविधान को खतरा और वोट चोरी का झूठ फैलाकर बिहार चुनाव में कन्फ्यूजन फैलाने की कोशिश की। अब वे सीएम नीतीश कुमार की बनाई चकाचक सड़कों पर महागठबंधन के नेताओं संग राजनीतिक पर्यटन कर रहे हैं, लेकिन उनका झूठ कोई असर नहीं डाल पाएगा।”


 

  • ये भी पढ़े..

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिन की डेडलाइन तय

    Share Add as a preferred…

    NEET सॉल्वर गैंग का PMCH कनेक्शन फिर उजागर, मेडिकल छात्रों पर सवाल

    Share Add as a preferred…