
भागलपुर, 29 अक्टूबर।हत्या मामले में आदर्श कारा बेऊर, पटना में बंद पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को रविवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच भागलपुर कैंप जेल में स्थानांतरित किया गया। उनके साथ कुल 15 बंदियों को भी भागलपुर लाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, देर रात पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुन्ना शुक्ला और अन्य बंदियों को बेऊर जेल से निकालकर भागलपुर कैंप जेल पहुंचाया। यहां पूर्व विधायक को तृतीय खंड में रखा गया है।
जेल अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रविवार देर रात सभी बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। स्थानांतरण के दौरान मुन्ना शुक्ला सामान्य स्थिति में नजर आए।
शिफ्ट किए गए अन्य बंदियों में लक्ष्मी सिंह, विशाल कुमार, जयंतकांत राय, बबलू सहनी, चंदन कुमार, भगत सिंह, गौतम कुमार, अविनाश श्रीवास्तव, नीरज चौधरी, दानिश, सोनू कुमार शर्मा और शुभम उर्फ राजा शामिल हैं।


