बारसोई थानाध्यक्ष निलंबित: रेस्टोरेंट में भाई-बहन से अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

कटिहार, 29 अक्तूबर।बारसोई थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन के साथ थानाध्यक्ष द्वारा की गई बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने तत्काल प्रभाव से बारसोई थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल को निलंबित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, 24 अक्तूबर की शाम बारसोई स्थित एक रेस्टोरेंट में थानाध्यक्ष और कुछ युवकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़ित यश अग्रवाल ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में बैठे थे, तभी थानाध्यक्ष वहां पहुंचे और बिना किसी कारण पूछताछ करने लगे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने युवती को अपनी बहन बताया, तो थानाध्यक्ष ने अपमानजनक व्यवहार किया।

पूर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि उनके भतीजे के पुत्र और पुत्री अपने साथी यश अग्रवाल के साथ रेस्टोरेंट में थे, तभी पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की।

वीडियो में थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल को युवकों से ऊंची आवाज में बात करते और धमकाते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की।

एसपी शिखर चौधरी ने कहा, “पुलिस का नागरिकों के साथ अभद्रता करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।”


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अब राज्य गीत और राष्ट्रगान अनिवार्य, शिक्षा विभाग की नई एडवाइजरी जारी

    Continue reading
    पटना एयरपोर्ट से दो युवक गिरफ्तार, CBI अधिकारी बनकर घूम रहे थे; फर्जी आईडी और बाइक से मिला CBI स्टीकर

    Continue reading