राहुल गांधी का आरोप — बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बदहाली के लिए मोदी-नीतीश जिम्मेदार

पटना, 29 अक्टूबर।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा-जदयू गठबंधन सरकार पर बिहार को पिछड़ा बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की स्थिति बद से बदतर हुई है और इसके लिए पूरी तरह वर्तमान सत्ता जिम्मेदार है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा —
“बिहार के युवा बखूबी जानते हैं कि पिछले 20 वर्षों में किस तरह इस मोदी-नीतीश सरकार ने उनकी आकांक्षाओं का गला घोंटा है। प्रदेश को लावारिस छोड़ दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव विकास के हर पैमाने पर बिहार गर्त में पहुंचा दिया गया है।”

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत की कोई कमी नहीं है, लेकिन सरकार ने उन्हें अवसरों के बजाय बेरोजगारी और निराशा दी है। उन्होंने लिखा —
“जितने भी बिहारी युवाओं से मिला हूं, सभी बेहद होनहार और समझदार हैं। अपनी काबिलियत के बल पर वे हर जगह चमक सकते हैं, लेकिन उन्हें निराशा और अविश्वास का माहौल मिला है। अब बिहार बदलने का वक्त आ गया है।”

राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही हैं और विपक्ष लगातार एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading