पूर्व थाना प्रभारी के कथित व्यवहार से आहत डिप्टी कमांडेंट आत्महत्या मामले ने पकड़ा तुल , सुसाइड नोट में बहन के साथ हुई घटना का उल्लेख

भागलपुर, 25 अक्टूबर 2025।भागलपुर के ललमटिया पासी टोला निवासी आयुष दीपक, जो पंजाब के पटियाला में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे, ने आत्महत्या कर ली। उनकी मृत्यु से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिला।

परिवार का दावा है कि ललमटिया थाना के तत्कालीन प्रभारी राजीव रंजन के कथित अमानवीय व्यवहार से आयुष गहरे मानसिक आघात में थे। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले आयुष की बहन ज्योति अपने मायके ललमटिया आई थीं। इसी दौरान थाना क्षेत्र में शराबबंदी अभियान के तहत छापेमारी की गई।

परिजनों के अनुसार, जब ज्योति ने निर्दोषों को परेशान न करने की बात कही, तो पुलिस अधिकारी ने उन्हें धमकाया और बाद में हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद आयुष दीपक अत्यधिक मानसिक तनाव में चले गए।

आयुष दीपक ने अपने सुसाइड नोट में बहन के साथ हुई कथित अन्याय और अपमान का उल्लेख किया है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने ललमटिया थाना के सामने मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…