भागलपुर विधानसभा: भाजपा उम्मीदवार रोहित पांडेय ने चलाया भव्य पदयात्रा अभियान, जनता से किए संवाद

भागलपुर, 24 अक्टूबर 2025।एनडीए के समर्पित एवं ऊर्जावान प्रत्याशी रोहित पांडेय ने आज भागलपुर विधानसभा के ईश्वर नगर मंडल के विभिन्न क्षेत्रों — मुंदीचक, भीखनपुर एक नंबर गुमटी, दो नंबर गुमटी, बारह नंबर गुमटी, भट्टा रोड, लालू चक आदि में भव्य पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान चलाया।

पदयात्रा के दौरान रोहित पांडेय ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याएँ सुनी और उनके समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जनता के साथ साझा करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर वे भागलपुर में पुनः विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

रोहित पांडेय ने कहा —

“भागलपुर की जनता ने सदैव राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन में विश्वास किया है। मैं इस जनविश्वास को और अधिक मजबूत करने का कार्य करूंगा, ताकि भागलपुर प्रदेश और देश के विकास का सशक्त केंद्र बन सके।”

इस अवसर पर जिला पूर्व अध्यक्ष अभय बर्मन, जिला उपाध्यक्ष अंजना प्रकाश, ईश्वर नगर मंडल अध्यक्ष अमित ट्विंकल, मंडल महामंत्री हेमंत शर्मा, अनंत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष गीता शर्मा, कंचन पांडेय, आकाश मिश्रा, विश्वजीत मिश्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अमन मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू साह, मंडल महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रीति पांडेय, रिंकू वर्मा सहित मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी और एनडीए के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनता से एनडीए के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।


 

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कल्याण बिगहा में नाराजगी, गांव में सन्नाटा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading