जीविका दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

भागलपुर, 12 अक्टूबर 2025:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र (152) के नारायणपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया।

इस दौरान महिलाओं ने नैतिक मतदान की शपथ भी ली और आम जनता को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मतदाता जागरूकता बढ़ाना और नागरिकों को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है।

इस अभियान में प्रखंड स्तर की सभी जीविका दीदियों ने सक्रिय भागीदारी की और लोगों को बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है।


 

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज: पवन सिंह के अरमान अधूरे, कुशवाहा को मिली बढ़त

    Share Add as a preferred…

    Continue reading