तेजप्रताप यादव ने राजद पर साधा निशाना, गठबंधन को लेकर कही यह बड़ी बात

पटना, 12 अक्टूबर 2025:जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने शनिवार को राजद पर तंज कसा। बातचीत में उन्होंने कहा, “जब सरकार बनेगी तभी नौकरी देंगे।” तेजप्रताप का यह बयान राजद और महागठबंधन की राजनीति में जारी खींचतान के बीच आया है।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता दल को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और गठबंधन के लिए एआईएमआईएम के लोग भी उनसे मिले हैं। तेजप्रताप ने स्पष्ट किया कि एक-दो दिनों में यह तय कर लिया जाएगा कि पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

एनडीए की बैठक में कई नेताओं की अनुपस्थिति को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा, “नहीं आने वाले बताएंगे कि उनके मन में क्या चल रहा है।” इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि तेजप्रताप अपनी रणनीति को लेकर स्वतंत्र रवैया अपनाए हुए हैं और गठबंधन की सीटों पर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि तेजप्रताप यादव की सक्रियता और गठबंधन को लेकर साफ रुख आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन और एनडीए की स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।


 

 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे का बड़ा सुरक्षा अभियान, 807 रेलवे फाटक हुए इंटरलॉक्ड, 579 अंडरपास बनाकर यात्रियों की सुरक्षा को मिली नई मजबूती

    Share Add as a preferred…

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…