मांझी ने पीछे हटने से किया इंकार, भाजपा को सौंपा 15 सीटों की सूची

पटना, 12 अक्टूबर 2025:हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए में जीती हुई सीटों से पीछे नहीं हटने का संकेत दिया है। शनिवार को उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को अपने कोटे की संभावित 15 सीटों की सूची भी सौंप दी।

मांझी शनिवार सुबह असम के सरकारी दौरे से दिल्ली लौटे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का हवाला देते हुए पूछा कि एनडीए में सीटों का बंटवारा पूरा हो गया है। इस पर मांझी ने कहा, “अगर बोल रहे हैं तो हो ही गया होगा? मुझे अभी इसकी जानकारी नहीं है। सीधे बैठक में ही जा रहा हूं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका दल अनुशासित है और जो सीटें मिलेगी, उस पर काम करेंगे।

इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष संतोष सुमन भी मांझी के साथ मौजूद थे। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मांझी का यह रुख एनडीए के छोटे सहयोगी दलों की स्थिति को स्पष्ट करता है और आगामी सीट बंटवारे में उनके हिस्से की मांगों पर असर डाल सकता है।

एनडीए में सीट बंटवारे की प्रक्रिया में भाजपा ने जदयू, लोजपा (आर), व अन्य छोटे दलों के साथ समन्वय स्थापित किया है। भाजपा की कोशिश है कि रविवार तक अधिकांश सीटों पर सहमति बन जाए, लेकिन मांझी की 15 सीटों की मांग इस प्रक्रिया में अहम मोड़ साबित हो सकती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…