बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव के आवास पर आज महागठबंधन की अहम बैठक, सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों पर होगी चर्चा

पटना: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन (Grand Alliance) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज शाम तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड स्थित आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक बुलाई गई है। यह बैठक शाम 6 बजे से शुरू होगी।

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के संयोजक के रूप में इस बैठक का आयोजन किया है। इसमें गठबंधन के सभी घटक दलों — राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और वाम दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक में सीट शेयरिंग, चुनावी मुद्दों और प्रत्याशियों के चयन को लेकर गहन चर्चा होने की संभावना है। साथ ही चुनाव से जुड़ी अन्य रणनीतिक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार

सूत्रों के अनुसार, RJD ने करीब 60 संभावित विधानसभा प्रत्याशियों को चुनावी तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया है। वहीं कांग्रेस ने एक-दो सिटिंग विधायकों को छोड़कर सभी को तैयारी शुरू करने के लिए कहा है।

VIP की ओर से 18 संभावित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वाम दलों ने भी अपने सभी सिटिंग विधायकों को सक्रिय कर दिया है।

बैठक में नए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के साथ-साथ चयनित नामों पर अंतिम मुहर भी लगाई जा सकती है। RJD, कांग्रेस, VIP और वाम दलों के शीर्ष नेता संभावित प्रत्याशियों से मुलाकात कर टिकट वितरण को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति की कोशिश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। तेजस्वी यादव ने सभी दलों को एकजुट होकर चुनाव में उतरने का संदेश दिया है।

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव के आवास पर आज महागठबंधन की अहम बैठक, सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों पर होगी चर्चा

ये भी पढ़े..

मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Share Add as a preferred…

भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

Share Add as a preferred…