जमुई में गिट्टी लदे ट्रक ने पुलिस गश्ती वाहन को टक्कर मारी, होमगार्ड जवान की मौत

चकाई (जमुई)। चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार के पास सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे एक गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रक पुलिस गश्ती वाहन में पीछे से टकरा गया। इस हादसे में गश्ती दल में शामिल होमगार्ड जवान प्रवीण कुमार (केवाली, सोनो थाना क्षेत्र) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन का चालक सचिन कुमार (खगड़िया) गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्ती वाहन इलाके की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहा था। अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक ने नियंत्रण खोते हुए वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और ट्रक चालक की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। घटना की जांच में चंद्रमंडीह थाना की टीम जुटी हुई है।

पुलिस प्रशासन ने मृतक जवान के परिजनों को सहायता राशि देने की घोषणा की है और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: ICU में मची चीख-पुकार, धुएं के बीच जिंदगी की जंग हार गए 5 मरीज

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 95 वर्षीय राधा देवी की हिम्मत से बचीं कई जानें, धुआं देखते ही स्टाफ को दी सूचना

    Share Add as a preferred…