तेज प्रताप यादव का बयान: पीएम मोदी की मां को गाली देने वालों को तुरंत जेल भेजा जाए

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर वायरल हुए अपमानजनक वीडियो पर बिहार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में कड़े कानूनी कदम की मांग करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति “मां” जैसे पवित्र शब्द का अपमान करता है, उसे तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।

तेज प्रताप यादव का बयान

तेज प्रताप ने कहा:

“हम पहले भी कह चुके हैं और फिर दोहराते हैं – ‘मां, मां होती है’। मां वह होती है जो अपनी संतान को 9 महीने गर्भ में रखती है। मां को गाली देना, उसका अपमान करना बेहद शर्मनाक है। जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए।”

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। तेज प्रताप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो जनशक्ति जनता दल महुआ में आंदोलन करेगा

घटना का संदर्भ

तेज प्रताप यादव ने बताया कि इस तरह की अपमानजनक बातें पहले राहुल गांधी की सभा में, और फिर तेजस्वी यादव की सभा में हुई हैं। उन्होंने कहा कि महुआ के विधायक द्वारा कही गई बातों की कड़ी निंदा की जाती है।

राजद की सफाई

इस मामले में आरजेडी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो एडिटेड है और उसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद गाली-गलौज की राजनीति में विश्वास नहीं रखती और यह पार्टी के संस्कारों में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिसने भी यह किया है, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading