भागलपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

भागलपुर, 19 सितम्बर।एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने भागलपुर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सर्किट हाउस में उनके लिए तुरंत डॉक्टरों की टीम बुलाई गई। जांच के बाद टाइफाइड की पुष्टि हुई।

एयर एंबुलेंस उड़ान नहीं भर सका

बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की तैयारी की गई थी। एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद मंत्री को सड़क मार्ग से एंबुलेंस द्वारा पटना रेफर किया गया। उनके साथ डॉक्टरों की टीम भी रवाना हुई।

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी चूक

इस बीच भागलपुर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आई। मंत्री को ले जाने के लिए आई पहली एंबुलेंस खराब निकली। दूसरी एंबुलेंस में तेल तक नहीं था। इस वजह से मंत्री को करीब एक घंटे तक सर्किट हाउस में इंतजार करना पड़ा।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…