तटबंधों की सुरक्षा पुख़्ता, गंगा-कोसी से कटाव पर काबू

पटना, 19 सितम्बर 2025।मानसून के दौरान बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग ने तटबंधों की सुरक्षा और गश्ती व्यवस्था को तेज कर दिया है। विभाग का दावा है कि भागलपुर, पूर्णिया और किशनगंज सहित कई जिलों में नदियों से हो रहे क्षरण पर नियंत्रण पा लिया गया है।

भागलपुर में गंगा और कोसी पर कार्रवाई

भागलपुर जिले के रंगड़ा प्रखंड स्थित झल्लूदास-ज्ञानीदास टोला के पास गंगा नदी की तीव्र धारा से हो रहे क्षरण को नियंत्रित कर लिया गया है। बिहपुर प्रखंड के ग्वारीहडीह में कोसी नदी किनारे बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी है।
नगरपाड़ा तटबंध पर वर्षापात से हुए रेनकट्स की मरम्मति पूरी कर ली गई है। वहीं खरीक प्रखंड में लत्तीपुर-नारायणपुर जमींदारी बांध और लोकमानपुर के पास गंगा व कोसी के किनारे बैक वाटरिंग और क्षरण को रोकने के लिए आपात कार्य किए गए हैं।

पूर्णिया और किशनगंज में बाढ़ संघर्ष

पूर्णिया के बायसी प्रखंड के भीखनपुर स्कूल टोला में महानन्दा नदी किनारे घटते-बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न क्षरण को नियंत्रित करने के लिए एनसी और बम्बू रौल से कार्य कराया गया है।
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड स्थित दुर्गापुर बनगामा गांव में रतवा नदी के दायें तट पर कटाव रोकने का कार्य पूरा कर लिया गया है।

चौकसी और गश्ती जारी

जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने संवेदनशील तटबंधों और संरचनाओं का निरीक्षण किया है। विभाग का कहना है कि लगातार दिन-रात गश्ती जारी है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    बेलहर से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल रेफर

    Share Add as a preferred…