वस्त्र सहायता योजना के तहत भागलपुर के 84,112 मजदूरों के खाते में अंतरित हुई 42 करोड़ रुपए

सहायता राशि अब 2,500 से बढ़कर 5,000 रुपए

भागलपुर, 17 सितंबर 2025।बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार की वस्त्र सहायता योजना के तहत राज्य के 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों के खातों में बुधवार को कुल 802 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को पहले 2,500 रुपए मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 5,000 रुपए कर दिया गया है।

भागलपुर जिले के 84,112 निबंधित मजदूरों को इसका लाभ मिला है। उनके खातों में कुल 42 करोड़ 5 लाख 60 हजार रुपए की राशि सीधे अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस योजना की राशि का अंतरित करते हुए राज्य के श्रमिकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया। साथ ही, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत प्रशिक्षित युवाओं को एमएसएमई, सरकारी उपक्रमों और सरकारी संस्थानों में इंटर्नशिप के लिए नियोजन एवं आर्थिक सहायता देने हेतु एक वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया।

भागलपुर में हुआ सीधा प्रसारण

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भागलपुर समीक्षा भवन में किया गया। यहां उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ।
इस अवसर पर श्रम अधीक्षक कुमार नलिनी कांत, भागलपुर के निदेशक एनईपी, तथा जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…