
पटना। माननीय पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने सोमवार को मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। लगभग 1.17 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों में पीसीसी पथ और क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि श्री दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को आधुनिक और समृद्ध राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, नालों सहित बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है।
👉 योजनाओं का विवरण
- पीसीसी पथ एवं नाला निर्माण – प्रगति नगर, वार्ड संख्या-30, कंकड़बाग अंचल में रमेश जी के घर से शातनू प्रसाद द्विवेदी जी के घर तक लगभग 52.02 लाख रुपये की लागत से पीसीसी पथ और भूमिगत नाला बनाया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को सुगम व सुरक्षित आवागमन और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिलेगी।
- पुलिया का निर्माण – वार्ड संख्या-30 में मेट्रो पिलर संख्या-78 के समीप से संजय नगर मेन रोड तक लगभग 65.36 लाख रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त पुलिया का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इससे यातायात सुगम होगा और लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।
मंत्री नितिन नवीन ने कहा – “जन-जन तक विकास पहुंचाना बिहार सरकार का लक्ष्य है। इन योजनाओं से न केवल लोगों की सुविधाएं बढ़ेंगी बल्कि क्षेत्र में समग्र विकास की गति और तेज होगी। हम इसके लिए पूर्णतः संकल्पित हैं।”


