स्टार भारत गैस एजेंसी द्वारा ‘स्वाद का महा मुकाबला’ प्रतियोगिता का आयोजन

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत स्थित महेशी गांव में स्टार भारत गैस एजेंसी के प्रांगण में अमर उजाला गैस के सहयोग से “स्वाद का महा मुकाबला” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व स्टार भारत गैस एजेंसी के निदेशक निरुल होदा ने किया, जबकि मंच संचालन देवेश कुमार पासवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत पेट्रोलियम के सेल्स ऑफिसर इन्द्रनील अग्रबल्ला मौजूद रहे। व्यंजनों का स्वाद परखने के लिए निर्णायक मंडल में एम.एस. होटल, भागलपुर के निदेशक और प्रसिद्ध शेफ राघव झा शामिल थे।

इस अवसर पर महेशी पंचायत की मुखिया रीता देवी, समसुल होदा, रमेश शर्मा, रामबिलम पासवान, कृष्ण देव यादव, पांचु दास, पूर्व सैनिक खुरशिद आलमजलाल उद्दीन, तथा डॉ. गनी समेत कई सम्मानित अतिथि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में सुल्तानगंज प्रखंड के विभिन्न इलाकों से आईं 10 महिलाओं ने भाग लिया और अपने-अपने पारंपरिक व आधुनिक व्यंजनों की प्रस्तुति दी।

  • प्रथम पुरस्कारतसरुम बेगम
  • द्वितीय पुरस्कारफरजाना बेगम
  • तृतीय पुरस्कारमदीना खातून

इन तीनों विजेताओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि इन्द्रनील अग्रबल्ला ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं महिलाओं की प्रतिभा को मंच देती हैं। उन्होंने खाना बनाने के दौरान सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गैस पाइप और चूल्हे की हर दो साल में जांच और मरम्मत आवश्यक है, ताकि रसोई सुरक्षित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टार भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी – सनौवर होदा, मो. आज़म, मो. साकिर, इम्तियाज, विजय कुमार, रविकांत दास, सरफराज उर्फ छोटू – सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का सहयोग रहा।


 

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…