भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने किया वार्ड 19 में सड़क एवं नाला निर्माण योजना का शिलान्यास

भागलपुर। शहर के वार्ड संख्या 19 कजवलीचक में विकास कार्यों को गति देते हुए सोमवार, 15 सितंबर 2025 को शाम 4 बजे भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने सड़क एवं नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया। यह योजना कजवलीचक उत्तर स्थित मस्जिद से लेकर उत्तरी छोर इमामबाड़ा तक बनाई जाएगी। लगभग 10 लाख 53 हजार रुपये (₹10,53,000) की लागत से यह योजना पूरी होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अंबर इमाम, नगर अध्यक्ष (कांग्रेस) सोइन अंसारी, नगर अध्यक्ष (युवा कांग्रेस) सौरव पारीक, अनवर इमाम, सरवर इमाम, सयैद अल्फहद, नरेंद्र शर्मा, प्रशांत कुमार गुप्ता, कुमार सौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मौके पर मौजूद लोगों ने विधायक अजीत शर्मा के इस कदम का स्वागत किया और विकास कार्य को लेकर खुशी जताई। स्थानीय निवासियों ने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही थी। लोगों ने आशा जताई कि यह काम समय पर पूरा होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विधायक अजीत शर्मा एवं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद दिया और भरोसा जताया कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP आंदोलन पर बोले जेपी नड्डा: “पेपर लीक पर राजनीति नहीं, संसद में हो चर्चा”; राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Share Add as a preferred…

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…