जमालपुर-मानसी डेमू पैसेंजर अब महेशखूंट तक चलेगी

16 सितंबर से यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ, खगड़िया और महेशखूंट के लिए बढ़ी सुविधा

भागलपुर, 15 सितंबर 2025।रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 73462/73461 जमालपुर-मानसी-जमालपुर डेमू पैसेंजर का विस्तार महेशखूंट तक करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 16 सितंबर 2025 से लागू होगी।

नई समय सारिणी

  • 73462 जमालपुर-मानसी-महेशखूंट डेमू पैसेंजर
    • जमालपुर से प्रस्थान: सुबह 9:30 बजे
    • महेशखूंट आगमन: सुबह 10:45 बजे
    • ठहराव: मुंगेर (09:43/09:45), सब्दुलपुर (09:59/10:00), उमेशनगर (10:08/10:09), खगड़िया (10:16/10:18), मानसी (10:28/10:30)
  • 73461 महेशखूंट-मानसी-जमालपुर डेमू पैसेंजर
    • महेशखूंट से प्रस्थान: सुबह 10:55 बजे
    • जमालपुर आगमन: दोपहर 12:35 बजे
    • ठहराव: मानसी (11:05/11:07), खगड़िया (11:17/11:19), उमेशनगर (11:27/11:28), सब्दुलपुर (11:38/11:39), मुंगेर (12:13/12:15)

यात्रियों को होगा सीधा लाभ

इस विस्तार से जमालपुर, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों को महेशखूंट तक सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। महेशखूंट जंक्शन से आगे की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का कनेक्शन होने के कारण यात्रियों की यात्रा और भी आसान हो जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    असम विमान हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया शोक, कहा- राष्ट्र वीर वायुयोद्धाओं के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा

    Share Add as a preferred…

    बापू टावर में ‘प्रश्न के रूप में म्यूजियम’ पर विशेष व्याख्यान, संग्रहालयों को संवाद और सामाजिक विमर्श का केंद्र बनाने पर जोर

    Share Add as a preferred…