
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे का फैसला
भागलपुर, 15 सितंबर 2025।यात्रियों की बढ़ती सुविधा को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर-गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस को हरिनगर स्टेशन पर ठहराने का निर्णय लिया है। यह ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर लागू किया गया है।
नई व्यवस्था
- 09451 गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस
- यात्रा प्रारंभ: 19 सितंबर 2025
- हरिनगर स्टेशन पर आगमन: सुबह 09:45 बजे
- प्रस्थान: सुबह 09:47 बजे
- 09452 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस
- यात्रा प्रारंभ: 15 सितंबर 2025
- हरिनगर स्टेशन पर आगमन: दोपहर 14:05 बजे
- प्रस्थान: दोपहर 14:07 बजे
यात्रियों को लाभ
इस निर्णय से हरिनगर और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी। अब उन्हें बड़ी स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं होगी और स्थानीय स्तर पर ही ट्रेन में सवार होने का अवसर मिलेगा।


