राहुल गांधी पर PK का हमला, बोले – “उनके फोकस में बिहार का युवा नहीं, सिर्फ तेजस्वी यादव हैं”

गोपालगंज। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। गोपालगंज के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी को “प्रधानमंत्री के परिवार का बड़ा आदमी” बताते हुए कहा कि उनके फोकस में बिहार या बिहार का युवा नहीं, बल्कि सिर्फ तेजस्वी यादव हैं।

राहुल गांधी पर तंज

प्रशांत किशोर ने कहा –

“राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं। वे प्रधानमंत्री के परिवार से हैं। उनके फोकस में बिहार का युवा नहीं बल्कि मोदी और तेजस्वी यादव हैं। उन्हें बिहार की चिंता नहीं है, लेकिन मुझे बिहार के युवाओं और उनके भविष्य से मतलब है। पलायन रोकना ही मेरा लक्ष्य है।”

जन सुराज की टिकट प्रक्रिया

PK ने स्पष्ट किया कि जन सुराज में टिकट का बंटवारा पूरी तरह पारदर्शी होगा। उन्होंने कहा –

“उम्मीदवारी के आवेदन के लिए 21 हजार रुपये फीस रखी गई है। इसमें कोई बड़ी बात नहीं। यहां जनता तय करेगी कि किसे उम्मीदवार बनाना है। यह RJD, BJP या कांग्रेस नहीं है जहां टिकट बिकता है।”

जनता से बड़े वादे

प्रशांत किशोर ने हथुआ में जनता से कई बड़े वादे किए –

  • बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना : दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को ₹2000 मासिक पेंशन दी जाएगी।
  • निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई : जब तक सरकारी स्कूलों में सुधार नहीं हो जाता, तब तक 15 साल से कम उम्र के बच्चों की फीस सरकार निजी स्कूलों में भरेगी।
  • युवाओं को स्थानीय रोजगार : छठ 2025 के बाद बिहार के युवाओं को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 50 लाख युवाओं को राज्य में ही 10-12 हजार रुपये मासिक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए खुद को बिहार के युवाओं की आवाज बताया। वहीं, उन्होंने गोपालगंज की जनता से रोजगार, शिक्षा और पेंशन से जुड़े बड़े वादे कर 2025 के चुनावी माहौल को गरमा दिया है।


 

  • Related Posts

    पप्पू यादव का हमला, बोले– जनादेश का अपमान होगा अगर राज्यसभा गए नीतीश कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बदलाव की चर्चा: क्या खत्म होगा कुर्मी युग और लौटेगा यादव युग?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading