भागलपुर: 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर हुई ब्रीफिंग

भागलपुर, 11 सितंबर 2025। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल एवं कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर आज समीक्षा भवन, भागलपुर में ब्रीफिंग की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।

परीक्षा का आयोजन

  • परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को एकल पाली में दोपहर 12:00 से 02:00 बजे तक होगी।
  • भागलपुर शहरी क्षेत्र के 44 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा।
  • परीक्षा संचालन हेतु 23 जोन बनाए गए हैं, जहां स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

परीक्षा केंद्र पर सख्त नियम

  • अभ्यर्थियों को सुबह 09:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • 11:00 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
  • प्रवेश के समय अभ्यर्थियों के E-Admit Card पर छपे QR/Barcode की स्कैनिंग एवं पहचान-पत्र का मिलान अनिवार्य होगा।
  • किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर इत्यादि को परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
  • परीक्षा कक्ष में 11:00 से 11:30 बजे तक पुनः Frisking की जाएगी।

पारदर्शिता और निगरानी

  • प्रश्नपत्र की सीलबंद पेटी अभ्यर्थियों की मौजूदगी में विडियोग्राफी कराते हुए खोली जाएगी
  • OMR शीट एवं प्रश्न पुस्तिका का वितरण ठीक 11:55 बजे किया जाएगा और 12:00 बजे परीक्षा शुरू होगी।
  • प्रत्येक उम्मीदवार की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फेस रिकग्निशन की जाएगी।
  • परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से पूरी निगरानी रखी जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में कदाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तकनीक और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।

  • Related Posts

    मधुबनी में ‘काली रात’ का खौफ: रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर 25 डकैतों का धावा; एक घंटे तक गन प्वाइंट पर बंधक रहा परिवार, 2 करोड़ की संपत्ति स्वाहा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading