साहिबगंज-भागलपुर-किऊल एवं भागलपुर-दुमका रेलखंड पर ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

पटना, 9 सितंबर 2025:भारतीय रेलवे ने साहिबगंज-भागलपुर-किऊल और भागलपुर-दुमका रेलखंड पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। रेलवे ने बताया कि ठहराव की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।


अतिरिक्त ठहराव पाने वाली प्रमुख ट्रेनें और स्टेशन

  • अंग एक्सप्रेस – सुल्तानगंज, धरहरा
  • गया-कामाख्या एक्सप्रेस – कहलगांव
  • मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस – धरहरा
  • भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस – धरहरा
  • देवघर-अगरतला एक्सप्रेस – कटोरिया
  • मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस – कहलगांव
  • भठिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस – शिवनारायणपुर
  • बालुरघाट-भठिंडा फरक्का एक्सप्रेस – शिवनारायण, घोघा
  • कामाख्या-गया एक्सप्रेस – अभयपुर
  • गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस – धौनी
  • गोड्डा-रांची एक्सप्रेस – धौनी
  • गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस – धौनी
  • कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल – पीरपैंती
  • भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस – शिवनारायणपुर

रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और भीड़-भाड़ को देखते हुए यह ठहराव योजना बनाई गई है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा की तारीख के नजदीक अधिकारिक रेलवे वेबसाइट या स्टेशन सूचना बोर्ड से नवीन जानकारी अवश्य देखें।


 

  • Related Posts

    सहरसा में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को भून डाला, शहर में फैली दहशत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नवादा में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही: सिर फटने पर टांकों की जगह लगा दी स्टेपलर पिन, वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading