जीआर राशि नहीं मिलने पर बाढ़ पीड़ितों का हंगामा, भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग जाम

भागलपुर, 03 सितंबर।बाढ़ पीड़ितों को राहत राशि (जीआर) नहीं मिलने से नाराज़ ग्रामीणों ने आज भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग के दोगच्छी मोड़ पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बस बल्ला लगाकर सड़क को करीब दो घंटे तक जाम रखा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

आंचल अधिकारी पर मनमानी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने नाथनगर अंचल अधिकारी रजनीश कुमार और नाजीर पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि—

  • “सरकार ने राहत के तौर पर जीआर राशि भेज दी है, लेकिन अंचल प्रशासन की लापरवाही के कारण हमें अब तक पैसा नहीं मिला है।”
  • “बाढ़ आने के बाद जीवन बहुत मुश्किल हो गया है। जीआर राशि के लिए कई दिनों से अंचल कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।”

जनप्रतिनिधियों को भी झेलना पड़ा आक्रोश

जब मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ितों को समझाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

पुलिस और प्रशासन की दखल

सड़क जाम की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ अंचल अधिकारी रजनीश कुमार भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ितों को समझाकर शांत कराया और जाम हटवाया।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…