“छठ मईया की सौगंध देते हुए सारिका पासवान बोलीं – पीएम मोदी जी, दलित माँ का न्याय कब होगा?”

पटना।राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और तीखा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं बिहार और इस देश की एक दलित बेटी, बहन और मां हूं। मेरे साथ न्याय कब होगा, न्याय हो भी पायेगा या नहीं? क्या आपकी इस दलित बहन/बेटी के लिए भी बिहार बंद होगा, जिसे आपकी पार्टी के लोगों ने सरेआम निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने की धमकी दी और अनगिनत रेप थ्रेट कॉल किए?”

सारिका पासवान ने आगे प्रधानमंत्री से भावुक अपील करते हुए लिखा “आपको छठ मईया की सौगंध, आप अपनी इस दलित बहन/बेटी/मां के साथ न्याय कब करेंगे?”

राजद प्रवक्ता के इस पोस्ट ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विपक्षी दलों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सरकार और भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। वहीं, आम जनता में भी यह सवाल उठ रहा है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर सरकार की भूमिका क्या होगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में महिला ने पड़ोसियों पर लगाया मारपीट और लूट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

    Share Add as a preferred…