“माँ तो माँ होती है” कहते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला

पटना, 3 सितम्बर। राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने अपनी पोस्ट की शुरुआत भावुक शब्दों से की – “माँ तो माँ होती है। माँ शब्द जुबान पर आते ही कितना सुकून मिलता है। जो बेजुबान हैं उनकी भी माँ होती है। किसी को भी किसी की भी माँ-बहन-बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।”

इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों से महिलाओं और विरोधी नेताओं की माँ-बहनों के प्रति अपमानजनक बातें कही हैं। तेजस्वी ने लिखा कि

  1. मोदी जी बलात्कार आरोपी प्रज्वल रेवन्ना का प्रचार कर उसे जिताने की अपील करते हैं।
  2. उन्होंने कभी किसी की माँ को “50 करोड़ की गर्लफ्रेंड”, तो कभी पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को “विधवा और जर्सी गाय” कहा।
  3. नीतीश कुमार की पैदाइश पर सवाल उठाते हुए “DNA ख़राब” कह दिया।
  4. बीजेपी विधायक द्वारा बिहार विधानसभा में उनकी माँ को गाली देने पर भी पीएम ने चुप्पी साधी।
  5. महिला प्रवक्ता को बलात्कार की धमकी देने वाले नेता को सम्मानित किया गया।

तेजस्वी ने मणिपुर हिंसा, किसान आंदोलन, मजदूरों की दुर्दशा, पुलवामा और गलवान घाटी में शहीद जवानों के बलिदान पर भी प्रधानमंत्री की “चुप्पी” को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का आचरण “दोहरे चरित्र” को दर्शाता है और जब असली मुद्दों से ध्यान भटकाना होता है तो यह लोग प्रपंच रचते हैं।

तेजस्वी यादव के इस पोस्ट के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने अभी तक इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…