कार्यपालक सहायकों का 11 सूत्री मांग पत्र सांसद अजय मंडल को सौंपा, स्थायीकरण और राज्यकर्मी का दर्जा प्रमुख मुद्दा

भागलपुर, 03 सितंबर।बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की भागलपुर इकाई ने बुधवार को सांसद अजय मंडल को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संघ ने सरकार से मांग की है कि वर्षों से संविदा पर कार्यरत कार्यपालक सहायकों को अब स्थायी किया जाए और उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान किया जाए।

जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि कार्यपालक सहायक लंबे समय से बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बावजूद इसके, उन्हें न तो स्थायी सेवा का लाभ मिला है और न ही वेतनमान व अन्य मूलभूत सुविधाएं।

संघ का कहना है कि राज्य के अन्य विभागों के संविदा कर्मियों को पहले ही नियमितीकरण और वेतनमान का लाभ मिल चुका है। ऐसे में कार्यपालक सहायकों को वंचित रखना पूरी तरह से अन्याय है। संघ ने सांसद अजय मंडल से अपील की है कि वे इन मांगों को सरकार तक पहुंचाकर जल्द सकारात्मक पहल करें।


📌 कार्यपालक सहायकों की 11 सूत्री मांगें

क्रमांकमांगविवरण
1स्थायीकरणसेवा संवर्ग का गठन कर कार्यपालक सहायकों को राज्यकर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाए।
2मानदेय सुधारवर्तमान मानदेय ₹31,203/- को 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार लेवल-4 से लेवल-6 पर लागू किया जाए।
3शैक्षणिक योग्यतापद की न्यूनतम योग्यता मैट्रिक से बढ़ाकर इंटरमीडिएट की जाए।
4ईपीएफ लाभईपीएफ का आच्छादन नियुक्ति तिथि से प्रभावी किया जाए।
5समायोजनहटाए गए सहायकों का समायोजन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना (22.01.2021) के आलोक में किया जाए।
6मुआवजाआकस्मिक निधन पर अनुग्रह अनुदान कम से कम ₹40 लाख किया जाए।
7हड़ताल अवधि मानदेयहड़ताल अवधि को अवकाश में समायोजित कर मानदेय भुगतान किया जाए।
8चिकित्सा सुविधासभी कार्यपालक सहायकों को स्वास्थ्य बीमा और चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाए।
9एकमुश्त भुगतानसेवा के दौरान मृत्यु होने पर 36 माह का मानदेय/वेतन आश्रित को दिया जाए।
10आश्रितों को नौकरीदुर्घटना/गंभीर बीमारी से मृत्यु होने पर निकटतम आश्रित को नौकरी दी जाए।
11स्थानांतरणकार्यपालक सहायकों को गृह जिला स्थानांतरण की सुविधा दी जाए।

 

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…