प्रधानमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कल बिहार बंद, भागलपुर में एनडीए ने की प्रेस वार्ता

भागलपुर, 03 सितंबर।दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। इसके विरोध में एनडीए ने बुधवार को चार सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इसी सिलसिले में भागलपुर के सर्किट हाउस में एनडीए घटक दलों की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भागलपुर के सांसद अजय मंडल, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जदयू, लोजपा और हम दलों के जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस पर अजय मंडल का प्रहार

जदयू सांसद अजय मंडल ने कहा कि इस तरह की अभद्र भाषा लोकतंत्र के लिए अशोभनीय और निंदनीय है। विपक्ष अब मुद्दों से भटककर निजी स्तर पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी।

भाजपा अध्यक्ष बोले- विपक्ष बौखलाया हुआ

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष पूरी तरह बौखला चुके हैं। जनता से जुड़ने के लिए उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कल का बंद शांतिपूर्ण रहेगा और दुकानदारों तथा आमजन से सहयोग की अपील की।

एनडीए नेताओं ने इसे कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और जनता को गुमराह करने की कोशिश बताया और कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी करके कांग्रेस ने न केवल शालीनता की मर्यादा तोड़ी है बल्कि बिहार की जनता का भी अपमान किया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में भावुक हुए रौशन आनंद, बोले- साजिश करने वाले सुन लें, हम टूटे नहीं हैं

    Share Add as a preferred…

    मां का साया बचपन में उठ गया, लेकिन हौसला नहीं टूटा; संघर्षों के बीच हिमाली राज बनीं SDM

    Share Add as a preferred…